चार कोर्ट वारंटी गिरफ्तार

भपटियाही थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए रविवार की रात अलग-अलग स्थानों से चार कोर्ट वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया.

सरायगढ़. भपटियाही थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए रविवार की रात अलग-अलग स्थानों से चार कोर्ट वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया. सभी आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे. थानाध्यक्ष प्रजेश कुमार दुबे ने बताया कि पुलिस टीम ने लौकहा पंचायत के नोनपार गांव वार्ड संख्या 13 निवासी अरुण राम एवं संजय कुमार राम, साथ ही झिल्लाडुमरी पंचायत के सदानंदपुर गांव वार्ड संख्या एक निवासी शंभू साह और परमानंद साह को उनके घरों से गिरफ्तार किया. बताया कि सभी गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध न्यायालय से पूर्व में वारंट निर्गत था, जिसके बावजूद वे फरार थे. गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार लिया. गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर न्यायिक हिरासत में सुपौल भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >