चांदपीपर पैक्स चुनाव के लिए अध्यक्ष पद पर 13 व सदस्य के लिए 20 ने भरा पर्चा

चांदपीपर पैक्स चुनाव के लिए अध्यक्ष पद पर 13 व सदस्य के लिए 20 ने भरा पर्चा

प्रखंड मुख्यालय में नामांकन की प्रक्रिया संपन्न, 6 फरवरी को होगा मतदान, 2233 मतदाता करेंगे फैसला

सरायगढ़. प्रखंड मुख्यालय सभागार भवन में गुरुवार को प्राथमिक कृषि साख सहयोग समिति (पैक्स) चांदपीपर के नामांकन की प्रक्रिया उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुई. नामांकन के अंतिम दिन तक चुनावी मैदान में उतरने वाले प्रत्याशियों की स्थिति साफ हो गयी है. जानकारी के अनुसार, अध्यक्ष पद के लिए कुल 13 और प्रबंधकारिणी समिति सदस्य के विभिन्न कोटियों के लिए 20 सहित कुल 33 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन के पर्चे दाखिल किए हैं.

छह फरवरी को होगा मतदान

प्रभारी प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) कशिश बक्शी ने बताया कि चांदपीपर पैक्स निर्वाचन को लेकर 06 फरवरी को मतदान की तिथि निर्धारित की गई है. मतदान सुबह 07 बजे से प्रारंभ होकर शाम 4:30 बजे तक चलेगा. उन्होंने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच के बाद 29 जनवरी को नाम वापसी और प्रत्याशियों के बीच प्रतीक चिन्ह (चुनाव चिह्न) का आवंटन किया जाएगा.

अध्यक्ष पद की दौड़ में ये हैं शामिल

पैक्स अध्यक्ष पद के लिए पुष्पा कुमारी, पूनम देवी, राजीव यादव, नीरो कुमारी, नेहा कंकन, कृपानंद मंडल, अरुण मंडल, पुष्पा कुमारी, उषा देवी, परमानंद कुमार, रामप्रसाद यादव, अजीत कुमार व अनीता देवी ने अपनी दावेदारी पेश की है. वहीं, सदस्य पद के लिए सामान्य वर्ग से नौ, पिछड़ा वर्ग से तीन, अत्यंत पिछड़ा वर्ग से चार व एससी/एसटी वर्ग से चार प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है.

सुरक्षा व पारदर्शिता पर जोर

चांदपीपर पैक्स में कुल मतदाताओं की संख्या 2233 है, जो आगामी 6 फरवरी को नई कार्यकारिणी का चुनाव करेंगे. नामांकन के दौरान प्रभारी बीडीओ कशिश बक्शी के साथ गौरीशंकर झा, पवन कुमार राम, सनोज कुमार, मो सालेह, मो परवेज आलम सहित अन्य कर्मी पूरी प्रक्रिया पर नजर बनाए हुए थे. नामांकन स्थल पर समर्थकों की काफी भीड़ देखी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >