वीरपुर. पौष की पूर्णिमा में कोसी बराज से वापस लौट रहें पांच शराब के शौकीनों को उत्पाद विभाग की टीम ने भीमनगर मद्य निषेध चेक पोस्ट पर शराब के नशे में पकड़ा. जिसके विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है. उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर पी प्रियदर्शी ने बताया कि पौष की पूर्णिमा है. ऐसे में शराब के शौकीन भारी संख्या में नेपाल शराब पीने जाते है. नेपाल से वापसी के क्रम में लोगों की जांच की जा रही है. जांच के दौरान अब तक पांच शराबियों को शराब के नशे में पकड़ा गया है. यह जांच का क्रम आगे भी चलता रहेगा. बताया कि बिहार में शराबबंदी कानून लागू है. कानून लागू होने के बाद इंडो-नेपाल बॉर्डर के भीमनगर में विभाग के द्वारा एक टीम की प्रतिनियुक्ति की गई है. टीम द्वारा लगातार जांच जारी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
