आशा दीदीयों की पांच दिवसीय हड़ताल समाप्त

एक शिष्टमंडल ने मांगों का ज्ञापन सिविल सर्जन को सौंपा

सुपौल. बिहार राज्य आशा दीदी संघ (गोपगुट-ऐक्टू) के राज्यव्यापी आह्वान पर चल रही पांच दिवसीय हड़ताल का समापन शनिवार को शहर में जुलूस निकालकर किया गया. सदर अस्पताल से जुलूस निकालकर आशा दीदीयों ने शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए स्टेशन चौक तक मार्च किया, जहां एक सभा का आयोजन जिला संयोजिका ऊषा सिंहा की अध्यक्षता में की गयी. सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह आंदोलन आशा दीदी की न्यायोचित मांगों के समर्थन में है. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार समय रहते मांगों को पूरा नहीं करती है, तो आगामी विधानसभा चुनाव में आशा कार्यकर्ता अपने वोट से सरकार को सबक सिखाने का कार्य करेंगी. कार्यकर्ताओं ने सभा के दौरान सात सूत्री मांगपत्र को लेकर जोरदार नारेबाजी की. सभा को ऐक्टू के जिला सचिव कॉमरेड अरविंद कुमार शर्मा, जिला अध्यक्ष कॉमरेड जितेंद्र चौधरी, महासंघ गोप गुट के संयुक्त सचिव किशोर कुमार पाठक, एवं प्रमुख आशा नेत्रियों जैसे सुजाता कुमारी, महालक्ष्मी कुमारी, जयंती कुमारी, विनीता देवी, नीलम देवी, शमीमा खातून सहित दर्जनों आशा कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया. बाद में एक शिष्टमंडल ने मांगों का ज्ञापन सिविल सर्जन को सौंपा

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >