असामाजिक तत्वों ने पशु चारा व जलावन घर में लगायी आग, हजारों की क्षति

पीड़ित परिवार ने इस घटना को लेकर लिखित शिकायत एसपी से करने की बात कही है

कटैया-निर्मली. पिपरा थाना क्षेत्र के थुमहा पंचायत वार्ड नंबर 08 में गुरुवार देर शाम अज्ञात उपद्रवियों ने वासुदेव मेहता व सुखदेव मेहता के पशुचारा व जलावन घर में आग लगी दी, जिसके कारण हजारों रुपये की क्षति हुई है. पीड़ित गृह स्वामी ने बताया गुरुवार करीब छह बजे शाम को अज्ञात असामाजिक तत्वों ने आवासीय घर के पीछे बने घर में आग लगा दी. काफी संख्या में पहुंचे लोगों ने आग पर काबू पाया. इस घटना में गृह स्वामी को हजारों का नुकसान हुआ है. पीड़ित ने कहा कि आए दिन स्माइक, गांजा, शराब और नशे की सूई लेने वाले खासकर युवा वर्ग के लड़के गांव की सूनसान जगहों को ठिकाना बनाते हैं. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस ओर ध्यान देने की मांग की है. इधर पीड़ित परिवार ने इस घटना को लेकर लिखित शिकायत एसपी से करने की बात कही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >