कोचिंग सेंटर में लगी आग, छह लाख की संपत्ति का नुकसान

शनिवार की देर शाम को अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गयी

– एक घंटे देरी से पहुंची दमकल की टीम, शॉर्ट-सर्किट से लगी थी आग – स्थानीय लोगों की मदद से पाया गया आग पर काबू सुपौल. नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 13 निवासी अरविंद कुमार साह के कोचिंग सेंटर में शनिवार देर शाम को अचानक आग लगने से आस-पास के इलाके में अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया. पीड़ित सहित स्थानीय लोगों ने आग लगने की सूचना अग्निशामन विभाग एवं सदर थाना पुलिस को दी. सदर थाना पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंच कर स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगी. स्थानीय लोगों ने बताया कि जब आग पर काबू पा लिया गया तब करीब 01 घंटे के बाद अग्निशमन की गाड़ी पहुंची. जिससे लोगों में काफी आक्रोश था. पीड़ित अरविंद कुमार ने बताया कि वार्ड नंबर 13 में दो रूम है. एक रूम में कोचिंग सेंटर चलाते हैं. जबकि दूसरे रूम में बर्तन एवं एक बाइक रखा हुआ था. बताया कि शनिवार की देर शाम को अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गया. आग की लपटें इतनी तेज थी कि देखते ही देखते दोनों रूम में रखे सभी सामान जल गये. पीड़ित ने बताया कि शनिवार की शाम को 05 बजे कोचिंग सेंटर बंद कर दिया था. शाम करीब सात बजे बिजली शॉर्ट सर्किट होने के कारण अचानक आग लग गयी. जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया. बताया कि इस अगलगी घटना से करीब 06 लाख रुपये का नुकसान हुआ है. पीड़ित ने बताया कि 21 जनवरी को अपने भाई के नाम से एक नई अपाचे मोटर साइकिल खरीदा था. वह अपाचे मोटर साइकिल भी पूरी तरह जलकर राख हो गया. 02 लाख 03 हजार में खरीदी थी, जिसमें 30 हजार रुपये जामा किया था. तीन साल का किस्त पर मोटर साइकिल लिया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >