पैक्स चुनाव को लेकर अंतिम मतदाता सूची तैयार

बसंतपुर प्रखंड के सभी 14 पंचायत में तीसरे चरण में पैक्स का चुनाव होना है

वीरपुर. बसंतपुर प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित टीसीपी भवन में शुक्रवार को प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बसंतपुर बीडीओ सुजीत कुमार मिश्रा की देख रेख में बसंतपुर प्रखंड क्षेत्र के सभी 14 पंचायतों से जुड़े पैक्स के मतदाताओं की मतदाता सूची अंतिम प्रकाशन के लिए तैयार किया गया. प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी ने बताया कि मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जा रहा है. बसंतपुर प्रखंड के सभी 14 पंचायत में तीसरे चरण में पैक्स का चुनाव होना है. प्रशासनिक स्तर पर सभी प्रकार की तैयारी की जा रही है. जिसके बाद नामांकन की प्रक्रिया की सूचना दे दी जाएगी. इस मौके पर बीपीआरओ प्रवीण कुमार प्रभाकर, बीसीओ रोशन कुमार सिंह, पंचायत सचिव, डाटा ऑपरेटर व कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >