जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, एक बुजुर्ग व तीन महिला जख्मी

थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन कुमार ने कहा कि आवेदन प्राप्त हुआ है

किशनपुर. थाना क्षेत्र के अदौली गांव के वार्ड नंबर 08 में जमीन विवाद को लेकर शनिवार को दो पक्षों में हुई मारपीट के दौरान एक 65 वर्षीय बुजुर्ग का सिर फट गया. वहीं तीन महिलाएं भी जख्मी हो गई. सभी जख्मी का इलाज किशनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में करवाया गया. एक पक्ष के नागौ मुखिया द्वारा थाना में दिए गए आवेदन में कहा है कि उनके पड़ोसी चंद्रर मुखिया, दीपक मुखिया, रविंद्र मुखिया सहित अन्य महिलाओं के द्वारा उनके आंगन घुसकर उसके बेटी, बहू के साथ गाली गलौज करते हुए जमकर मारपीट की गई. जिस दौरान एक बुजुर्ग जख्मी हो गया है. इस बाबत थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन कुमार ने कहा कि आवेदन प्राप्त हुआ है. जांच के लिए पुलिस पदाधिकारी को भेज दिया गया है. जांच कर आगे की कार्यवाही की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >