40.5 किलो गांजा के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

तलाशी के दौरान घर से कुल 40 किलो 600 ग्राम गांजा बरामद किया गया

पिपरा. थाना क्षेत्र के रामपुर पंचायत अंतर्गत राजपुर गांव वार्ड नंबर 7 में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में प्रतिबंधित गांजा बरामद किया है. इस संबंध में थाना अध्यक्ष राजेश कुमार झा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव के निवासी ललित साह के घर पर गांजा की खरीद-बिक्री का अवैध कारोबार चल रहा है. सूचना की पुष्टि के लिए पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ललित साह के घर पर छापेमारी की. तलाशी के दौरान घर से कुल 40 किलो 600 ग्राम गांजा बरामद किया गया. छापेमारी के दौरान महिला पुलिस बल की सहायता से ललित साह की पत्नी उषा देवी को गिरफ्तार कर लिया गया. हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही मुख्य आरोपी ललित साह मौके से फरार हो गया. पुलिस ने उसके विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है. उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. गिरफ्तार आरोपित उषा देवी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में सुपौल भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >