सड़क दुर्घटना में पिता-पुत्र जख्मी

सड़क दुर्घटना में पिता-पुत्र जख्मी

त्रिवेणीगंज

थाना क्षेत्र के मचहा वार्ड नंबर 11 में रविवार की देर संध्या मचहा-त्रिवेणीगंज सड़क मार्ग पर एक मोटरसाइकिल सवार सह चालक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. जिसमें मोटरसाइकिल चालक मचहा वार्ड नंबर 13 निवासी 30 वर्षीय बबलू यादव और मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे इनके पिता 55 वर्षीय सुबो यादव गंभीर रूप से जख्मी हो गए. दोनों को जख्मी अवस्था में लोगों द्वारा त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया. जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों ने जख्मी 30 वर्षीय बबलू यादव को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया. वहीं इनके पिता 55 वर्षीय सुबो यादव को मामूली चोटें आई है. जिसे प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है. घटना के संबंध में बताया जा रहा कि पिता-पुत्र बाइक से बाजार आ रहे थे. इसी क्रम में सड़क हादसे के शिकार हो गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >