कृषि के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन रहे हैं किसान

किसानों का रिस्क अब बहुत कम हुआ है. कृषि क्षेत्र में किसान अग्रणी विकास कर रहे हैं.

सरायगढ़ प्रखंड कृषि कार्यालय सरायगढ़ में शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवंत प्रसारण कार्यक्रम लाइव टेलीकास्ट माध्यम से प्रखंड कृषि पदाधिकारी कृष्ण कुमार सुधांशु के नेतृत्व में किसानों को दिखाया गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाइव टेलीकास्ट के माध्यम से कहा कि देश के किसान कृषि के सेक्टर में तेजी से विकास कर रहा है. 10 करोड़ किसानों को 4 लाख करोड़ रूपये सम्मान निधि योजना के तहत लाभ दिया गया. किसानों को 2 लाख करोड़ रुपए का क्लेम सेक्टर में लाभ मिला है. किसानों का रिस्क अब बहुत कम हुआ है. कृषि क्षेत्र में किसान अग्रणी विकास कर रहे हैं. देश के किसान रिकॉर्ड तोड़ उत्पादन कर रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश के किसान कृषि के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन रहा है. इस मौके पर आत्मा अध्यक्ष शिवराम यादव, ब्रह्मदेव यादव, नीतीश कुमार, विनोद कुमार, भगवत प्रसाद यादव, विद्या सुमन, अनुज कुमार, प्रेमरंजन कुमार सहित बड़ी संख्या किसानों ने भाग लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >