स्थानांतरित थानाध्यक्ष को दी गयी विदाई, नये का किया स्वागत

ष्णा कुमार सिंह का कार्यकाल काफी प्रशंसनीय एवं सराहनीय रहा.

रतनपुरा थाना परिसर में जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी व ग्रामीणों द्वारा थानाध्यक्ष कृष्णा कुमार सिंह के स्थानांतरण के उपरांत विदाई सह स्वागत समारोह आयोजित किया गया. समारोह में श्री सिंह को मिथिला परंपरा के अनुसार पाग, अंगवस्त्र, बुके तथा उपहार देकर सम्मानित किया गया. नए थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह का भी गर्मजोशी से स्वागत किया गया. इस अवसर पर लोगों ने कहा कि कृष्णा कुमार सिंह का कार्यकाल काफी प्रशंसनीय एवं सराहनीय रहा. उन्होंने अपने कार्यकाल में क्षेत्र में अमन तथा शांति व्यवस्था कायम रखा. इस मौके पर सुरेश चंद्र मिश्र, पूर्व मुखिया संजीव कुमार मंटू, सुशील मेहता, सुरेन्द्र पासवान, पैक्स अध्यक्ष मो सलीम, अरुण मिश्र, बबन मेहता, धीरेन्द्र मिश्र, संजय कुमार मुन्ना, गुलटेन यादव, राजेंद्र मंडल, मो मलंग, भिखारी यादव, बिनोद मंडल सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >