स्थानांतरित प्रभारी बीइओ को सम्मान पूर्वक दी गयी विदाई

कार्यक्रम को सफल बनाने में नीतीश कुमार यादव की सराहनीय भूमिका रही

– वक्ताओं ने उनके कार्यकाल की प्रशंसा प्रतापगंज. प्रखंड संसाधन केंद्र प्रतापगंज के सभागार में स्थानांतरित प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी शिल्पा कुमारी का विदाई सह सम्मान समारोह शनिवार को आयोजित किया गया. जिसकी अध्यक्षता सुमरीत कन्या मॉडल मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक कृष्ण देव रजक ने की. मंच संचालन प्रधानाध्यापक अशोक कुमार अरुण ने की. मंच पर उपस्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी अमरेश कुमार मिश्रा, पूर्व प्रमुख रमेश प्रसाद यादव, वैभव कृष्णा एवं ओजस गुप्ता उपस्थित थे. कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया. अतिथियों का स्वागत सुमरीत कन्या मध्य विद्यालय के छात्राओं द्वारा किया गया. उपस्थित लोगों ने स्थानांतरित बीईओ को सम्मानित करते उपहार भेंट किया. इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि शिल्पा जी समयबद्धता, कर्मठता एवं कर्तव्य निष्ठ पदाधिकारी के रूप में अपनी सेवा दिये. जिसे भुलाया नहीं जा सकता. ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि यह इसी लगनशीलता के साथ जहां भी जाए अपने कर्तव्य पथ पर अग्रसर होते रहे. पूर्व प्रमुख ने कहा कि प्रतापगंज प्रखंड में करीब 03 वर्ष बीपीआरओ पद पर सेवा दी. इसी बीच 06 महीना पूर्व इन्हें प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का प्रभार शिक्षा विभाग द्वारा दिया गया. ये समयबद्धता के साथ-साथ सम्मानित, कर्तव्यनिष्ठ, कर्मठ, इमानदार, मधुर भाषी पदाधिकारी के रूप में जानी जाती रहेगी. यही कारण है कि इतनी भीषण शीत लहर के बावजूद प्रखंड के शिक्षक, शिक्षिका उनकी विदाई सह सम्मान समारोह में उपस्थित हुए हैं. अंत में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सह बीपीआरओ शिल्पा कुमारी ने कहा कि सबों ने उन्हें काफी सहयोग किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में नीतीश कुमार यादव की सराहनीय भूमिका रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >