किशनपुर. पुलिस सप्ताह 2026 के अवसर पर खेलो बिहार पुलिस के साथ कार्यक्रम के तहत किशनपुर थाना पुलिस आम जन के साथ मंगलवार को उच्च विद्यालय अभुआड़ के मैदान एक फैंसी क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया. इसमें पब्लिक इलेवन टीम ने अंतिम ओवर में 04 विकेट से जीत दर्ज कर पुलिस इलेवन को पराजित किया. थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन कुमार के द्वारा आमजन व पुलिस के बीच दूरी कम करने एवं पुलिस के सहयोग और पब्लिक के बीच पुलिस की मित्रवत व्यवहार की बात बतायी गयी. पब्लिक एकादश के कप्तान कौशल यादव एवं पुलिस इलेवन के कप्तान थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन कुमार थे.
पुलिस-पब्लिक के बीच फैंसी क्रिकेट का आयोजन
पुलिस सप्ताह 2026 के अवसर पर खेलो बिहार पुलिस के साथ कार्यक्रम के तहत किशनपुर थाना पुलिस आम जन के साथ मंगलवार को उच्च विद्यालय अभुआड़ के मैदान एक फैंसी क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया.
