जनता दरबार में तीन मामले का हुआ निष्पादन

वीरपुर और भीमनगर क्षेत्र से जुड़े नये पुराने कुल 12 मामले आये

वीरपुर. भूमि विवाद के निपटारे को लेकर थाना परिसर में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया. जहां वीरपुर और भीमनगर क्षेत्र से जुड़े नये पुराने कुल 12 मामले आये. जिनमें से दोनों ही पक्षों की मौजूदगी और साक्ष्य के आधार पर तीन मामले का त्वरित निष्पादन किया गया. जनता दरबार में बसंतपुर सीओ हेमंत कुमार अंकुर और थानाध्यक्ष राजकिशोर मण्डल, भीमनगर थाना से सब इंस्पेक्टर के अलावे विभिन्न पंचायतों के राजस्व कर्मचारी मौजूद रहे. सीओ ने बताया कि जनता दरबार में वीरपुर थाना क्षेत्र से जुड़े पांच पुराने और तीन नये आवेदन आए थे. वहीं भीमनगर थानाक्षेत्र से तीन पुराने और एक नये आवेदन की सुनवाई की गयी. शेष मामले की सुनवाई के लिए अगली तिथि निर्धारित की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >