जनता दरबार में चार मामलों का हुआ निष्पादन

शेष 04 मामलों में फरियादियों को अगले शनिवार की तारीख दी गई है

वीरपुर. थाना परिसर में भूमि विवाद के निपटारे को लेकर शनिवार को आयोजित जनता दरबार में कुल 08 मामलों में से चार मामलों का निष्पादन किया गया. शेष 04 मामलों में फरियादियों को अगले शनिवार की तारीख दी गई है. दरबार में बसंतपुर सीओ हेमंत कुमार अंकुर, थानाध्यक्ष राजकिशोर मण्डल और भीमनगर थाना के सब इंस्पेक्टर विपिन कुमार के अलावे बसंतपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से जुड़े राजस्व पदाधिकारी मौजूद थे. जानकारी देते हुए सीओ हेमंत कुमार अंकुर ने बताया कि जनता दरबार में वीरपुर थाना क्षेत्र से जुड़े पुराने 05 और एक नये मामले की सुनवाई की गयी. भीमनगर थाना क्षेत्र से जुड़े दो पुराने मामले की सुनवाई की गयी. जिन फरियादियों के मामले का निष्पादन किया गया है. उनमें रामशीला देवी, मोतीउर रहमान, अशोक पासवान और तेज नारायण प्रसाद गुप्ता के नाम शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >