अनन्त क्रिकेट टूर्नामेंट 17 से, आठ टीम होंगी शामिल

फाइनल मुकाबला 23 फरवरी को होगा

निर्मली. मरौना प्रखंड के गनौरा-परसौनी में इस वर्ष श्री अनन्त क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आयोजन होने जा रहा है, जिसकी तैयारियां जोरों पर है. यह टूर्नामेंट स्व रविन्द्र कुमार रमण स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा. टूर्नामेंट के अध्यक्ष एवं गनौरा पंचायत के मुखिया जितेंद्र कुमार ने बताया कि इस बार प्रतियोगिता को जिला स्तरीय रूप दिया गया है. जिसमें कुल 08 टीम हिस्सा लेंगी. टूर्नामेंट का आगाज 17 फरवरी को होगा. पहले मुकाबले में सुपौल और दरभंगा की टीम आमने-सामने होंगी. वहीं, दूसरा मैच 18 फरवरी को सीतामढ़ी और पटना के बीच खेला जाएगा. टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मुकाबला 19 फरवरी को खेला जायेगा. जबकि दूसरा सेमीफाइनल 22 फरवरी को खेला जाएगा. फाइनल मुकाबला 23 फरवरी को होगा. टूर्नामेंट को लेकर खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है. आयोजक ने बताया कि प्रतियोगिता को पेशेवर क्रिकेट टूर्नामेंट की तरह संचालित किया जाएगा. जिसमें अंपायरिंग, स्कोरिंग और लाइव कमेंट्री की भी विशेष व्यवस्था होगी. टूर्नामेंट के माध्यम से सुपौल एवं आसपास के जिलों के क्रिकेटरों को अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा मौका मिलेगा. गनौरा-परसौनी में हर साल आयोजित होने वाला यह क्रिकेट टूर्नामेंट इस बार और भी खास होने वाला है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >