जीर्णोद्धार कार्य का ईओ ने किया निरीक्षण

पानी का फब्बारा चलेगा और नगर की सुंदरता बढ़ेगी

वीरपुर.

नगर सौंदर्यीकरण योजना के तहत 15 लाख की लागत से वीरपुर गोल चौक के जीर्णोद्धार का कार्य तेजी से किया जा रहा है. नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी मयंक कुमार ने निर्माणाधीन जीर्णोद्धार कार्य का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने कार्य की प्रगति क़ो देखा और संतुष्ट नजर आये. बताया जा रहा है कि इस कार्य के बाद वीरपुर गोल चौंक काफी सुसज्जित दिखेगा. जहां पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा. पूछे जाने पर ईओ मयंक कुमार ने कहा कि अब तक का कार्य संतोषप्रद है. उम्मीद है कि 10-15 जनवरी तक जीर्णोद्धार का कार्य पूरा कर लिया जाएगा. निर्माण कार्य के बाद रंगीन म्यूजिकल लाइट लगाए जाने हैं. इसके साथ पानी का फब्बारा चलेगा और नगर की सुंदरता बढ़ेगी. कार्य पूरा होने के बाद गोल चौंक आकर्षित दिखेंगा. निरीक्षण के दौरान वार्ड पार्षद अजीत गुप्ता, सागर कुमार आदि लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >