आपसी समन्वय के साथ आमजन तक पहुंचाएं सरकारी योजना का लाभ : प्रभारी डीएम

जिले के सभी अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस बैठक से जुड़े रहे. बैठक के अंत में प्रभारी जिलाधिकारी ने सभी पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने व सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से आमजन तक पहुंचाने का निर्देश दिया.

दाखिल-खारिज व जन समस्याओं के समाधान में लापरवाही न बरतने की चेतावनी, वीसी से जुड़े अधिकारी सुपौल. समाहरणालय स्थित लहटन चौधरी सभागार में सोमवार को प्रभारी जिलाधिकारी मो तारिक की अध्यक्षता में जिला स्तरीय साप्ताहिक समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में जिले के विभिन्न विभागों के वरीय एवं संबंधित पदाधिकारी शामिल हुए. इस दौरान मुख्य रूप से दाखिल–खारिज, न्यायालय से संबंधित लंबित वादों, जिला जनता दरबार, मुख्यमंत्री ई-कम्प्लायंस डैशबोर्ड और सीपीग्राम सहित अन्य विभागीय कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गयी. जिले के सभी अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस बैठक से जुड़े रहे. बैठक के अंत में प्रभारी जिलाधिकारी ने सभी पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने व सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से आमजन तक पहुंचाने का निर्देश दिया. प्रभारी जिलाधिकारी ने समीक्षा के दौरान सभी संबंधित पदाधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि लंबित मामलों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाये. उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. बैठक में अपर समाहर्त्ता सच्चिदानंद सुमन, जिला पंचायत राज पदाधिकारी गयानंद यादव, सिविल सर्जन ललन ठाकुर, वरीय उप समाहर्ता पुष्पा कुमारी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी सतीश कुमार रंजन, विशेष कार्य पदाधिकारी विकास कुमार कर्ण, वरीय उप समाहर्त्ता अंजु कुमारी और जिला योजना पदाधिकारी संतोष कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >