जिला नियोजनालय परिसर में रोजगार शिविर 16 को

एक दिवसीय शिविर में 100 पदों पर होगा चयन

एक दिवसीय शिविर में 100 पदों पर होगा चयन सुपौल. बिहार सरकार के युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तत्वावधान में जिला नियोजनालय द्वारा 16 अप्रैल को एक दिवसीय रोजगार शिविर का आयोजन किया जाएगा. यह शिविर संयुक्त श्रम भवन स्थित जिला नियोजनालय परिसर में सुबह 10:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक आयोजित होगा. रोजगार शिविर में निजी क्षेत्र की कंपनी भारत फाइनेंशियल इंक्लूजन लिमिटेड भाग ले रही है, जो कुल 100 पदों पर अभ्यर्थियों का चयन करेगी. चयन प्रक्रिया सीधे साक्षात्कार एवं निर्धारित मापदंडों के आधार पर होगी. चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति सुपौल, दरभंगा एवं मधुबनी जिलों में की जाएगी. कंपनी द्वारा ग्राहक संबंध अधिकारी के 50 पद एवं क्षेत्र सहायक के 50 पदों पर भर्ती की जाएगी. इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास रखी गई है, जबकि आयु सीमा 18 से 32 वर्ष निर्धारित है. चयनित अभ्यर्थियों को लगभग 14 हजार 761 रुपये मासिक वेतन (लगभग 1 लाख 77 हजार रुपये वार्षिक) के साथ पीएफ, इएसआईसी एवं मेडिकल इंसेंटिव जैसी सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी. शिविर में राष्ट्रीय कैरियर सेवा (एनसीएस) पोर्टल पर निःशुल्क निबंधन की भी व्यवस्था की गई है. विभाग ने स्पष्ट किया है कि शिविर में प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क है. अभ्यर्थियों को किसी भी दलाल या एजेंट के झांसे में न आने की सलाह दी गई है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >