12 व 13 जनवरी को दिन के 10 से पांच बजे तक बाधित रहेगी बिजली

पीएसएस छातापुर में मेंटेनेंस व लेजर पावर कंपनी पावर ट्रांसफार्मर के क्षमता में वृद्धि का कार्य लगातार दो दिन तक करेगा

छातापुर पीएसएस छातापुर में मेंटेनेंस व लेजर पावर कंपनी पावर ट्रांसफार्मर के क्षमता में वृद्धि का कार्य लगातार दो दिन तक करेगा. लिहाजा 12 व 13 जनवरी को होने वाले इस कार्य के कारण 33 केवीए जदिया फीडर, 11 केवीए छातापुर, डहरिया तथा 11 केवी चुन्नी फीडर में विद्युत आपूर्ति सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक बाधित रहेगी. जेई बैधनाथ प्रसाद गुप्ता ने यह जानकारी दी. जेई ने उपरोक्त फीडर क्षेत्र के उपभोक्ताओं से आपूर्ति बाधित होने से पूर्व आवश्यक कार्य कर लेने का अनुरोध किया है. उन्होंने बताया कि कोशिश रहेगी कि मरम्मति कार्य जल्द से जल्द पूर्ण कर विद्युत आपूर्ति को पांच बजे से पूर्व बहाल कर दिया जाए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >