जमीन विवाद में बुजुर्ग महिला पर हमला, हालत गंभीर, सदर अस्पताल रेफर

सरायगढ़ के चिकनी गांव में की है घटना, पुलिस जांच में जुटी

– सरायगढ़ के चिकनी गांव में की है घटना, पुलिस जांच में जुटी सरायगढ़. प्रखंड क्षेत्र के सरायगढ़ पंचायत अंतर्गत चिकनी गांव के वार्ड संख्या 9 में शुक्रवार को जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. जानकारी के अनुसार चिकनी गांव निवासी 60 वर्षीय बीबी कुलसुम का अपने पड़ोसी मो इशाक के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. इस विवाद में दोनों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गयी. आरोप है कि पड़ोसी द्वारा की गई पिटाई में बीबी कुलसुम गंभीर रूप से घायल हो गई. घटना के बाद परिजनों ने आनन-फानन में घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायगढ़ भपटियाही में भर्ती कराया. जहां डॉ विभूति कुमार विमल ने प्राथमिक उपचार किया. स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सुपौल रेफर कर दिया गया. इधर, घटना की सूचना मिलते ही भपटियाही थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस का कहना है कि आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >