अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार बुजुर्ग जख्मी, गंभीर अवस्था में रेफर

पुलिस ने बुजुर्ग की बाइक को सुरक्षित थाना में रख लिया है

राघोपुर. थाना क्षेत्र अंतर्गत एचपी गैस गोदाम के समीप एनएच 131 पर सोमवार की रात एक अज्ञात वाहन ने एक बाइक सवार बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दिया, जिसके कारण वे गंभीर रूप से घायल हो गए. सड़क पर खून से लथपथ पड़े रहे. घटना के बाद स्थानीय युवाओं ने तुरंत 112 की पुलिस को आते देख हादसे की जानकारी दी. जिसके बाद 112 की पुलिस टीम ने घायल को अपनी गाड़ी से रेफरल अस्पताल राघोपुर पहुंचाया. अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने उन्हें भर्ती कर तत्काल इलाज शुरू कर दिया. पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि वे किसी अन्य कॉल पर जा रहे थे, तभी युवकों ने रोककर घटना की जानकारी दी. घायल की पहचान धरहरा निवासी 55 वर्षीय काशीनाथ झा के रूप में हुई. जानकारी अनुसार वे अपने बाइक से अपने घर धरहरा लौट रहे थे. इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया. राघोपुर पुलिस ने बुजुर्ग की बाइक को सुरक्षित थाना में रख लिया है. इस संबंध में थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने बताया कि आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >