आठ किलो गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार

जब्त गांजा व पकडे़ गए तस्कर को बसमतिया थाना को सुपुर्द किया गया

सुपौल. एसएसबी 45 वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल की सीमा चौकी रिफ्यूजी कॉलोनी ने विशेष नाका ड्यूटी के दौरान 08 किलो 300 ग्राम गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया. जानकारी देते हुए 45वीं बटालियन के कार्यवाहक कमांडेंट जगदीश कुमार शर्मा ने बताया कि सूत्रों के माध्यम से सूचना मिली थी कि सीमा स्तंभ संख्या 198/06 के निकट के क्षेत्र से प्रतिबंधित सामान की तस्करी नेपाल से भारत में होने वाली है. सूचना की विश्वसनीयता को देखते हुए सउपनि यशपाल खजुरिया के नेतृत्व में 05 अन्य एसएसबी कार्मिकों का विशेष नाका दल गठित कर चिह्नित स्थान के लिए रवाना किया गया. निर्धारित स्थान पर नाका दल ड्यूटी करने लगा. कुछ समय उपरांत नाका दल द्वारा देखा गया कि एक व्यक्ति नेपाल प्रभाग से भारत की तरफ सर पर बोरी लिए आ रहा है. पकड़ लिया गया. इसके उपरांत नाका दल ने तलाशी ली तो उस व्यक्ति के पास से गांजा बरामद हुआ. पकड़े गए व्यक्ति की पहचान हैदर मियां जुदगंज थाना लौकही जिला सुनसरी नेपाल के रूप में की गयी. आवश्यक कागजी कार्यवाही के उपरांत जब्त गांजा व पकडे़ गए तस्कर को बसमतिया थाना को सुपुर्द किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >