Supaul सुपौल में ‘गौ सम्मान अभियान’ की गूंज : आठ सूत्री मांगों को लेकर पदयात्रा, एसडीओ को सौंपा गया ज्ञापन

अनुमंडल पदाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया.

सुपौल से राजीव की रिपोर्ट Supaul News : गौ सम्मान अभियान के तहत पूरे देश में चलाए जा रहे कार्यक्रम के अंतर्गत सुपौल में भी अनुमंडल पदाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया. इस दौरान गौ-भक्तों ने घतालदास ठाकुरबाड़ी से शंख-घंट और जयघोष के साथ पदयात्रा निकालते हुए अनुमंडल कार्यालय पहुंचकर अपनी मांगें रखीं. प्रार्थना पत्र में कुल आठ प्रमुख मांगें शामिल की गयी. इनमें केंद्रीय गौ सेवा एवं संरक्षण अधिनियम लागू करने, पृथक गौपालन मंत्रालय की स्थापना, गौ माता को राष्ट्र माता/राष्ट्र आराध्या घोषित करने, गौवध को संज्ञेय एवं गैर-जमानती अपराध बनाते हुए कठोर सजा का प्रावधान करने जैसी मांगें प्रमुख रहीं. साथ ही स्लॉटर हाउस बंद करने की भी मांग उठायी गयी. ज्ञापन में गव्य आधारित अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने, पंचगव्य (गोबर, गोमूत्र आदि) के अनुसंधान और उपयोग को प्राकृतिक कृषि से जोड़ने, राष्ट्रीय एवं राज्य मार्गों पर गौ एंबुलेंस और ट्रॉमा सेंटर की व्यवस्था करने की मांग भी शामिल रही। इसके अलावा ग्राम पंचायत स्तर पर नंदीशाला और जिला स्तर पर गौशाला/अभ्यारण की स्थापना, स्कूली पाठ्यक्रम में ‘गौ विज्ञान’ को अनिवार्य करने तथा गोचर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कर सुरक्षित करने की मांग भी उठाई गयी. गौ-प्रेमियों ने 52 पृष्ठों का हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन, जिसमें 945 लोगों के हस्ताक्षर शामिल थे, अनुमंडल पदाधिकारी को सौंपा। इस अवसर पर नलिन जायसवाल, अशोक सम्राट, डॉ. राजा सिंह, गौरी शंकर मंडल, गौतम कुमार, रामशरण दास, रामउदगार दास, आदित्यनाथ झा, चंद्रकांत झा, चंद्रकला देवी, सरिता कुमारी, सिंपल कुमारी, संजय चौधरी, पूजा कुमारी, संगीत सुमन, रक्षा कुमारी, कुमकुम कुमारी, गुड्डी कुमारी, सीमा कुमारी, रूपा कुमारी, श्वेता कुमारी, नीतू कुमारी सहित कई लोग मौजूद रहे. कार्यक्रम के दौरान पूरे क्षेत्र में धार्मिक और सामाजिक उत्साह का माहौल देखने को मिला। ज्ञापन के माध्यम से गौ संरक्षण और संवर्धन को लेकर जनजागरूकता का संदेश भी दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MD. TAZIM

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >