निर्मली. निर्मली थाना थाना में दर्ज 10 मामलों में जब्त शराब बुधवार को थाना परिसर में नष्ट किया गया. पूरी प्रक्रिया प्रशासनिक निगरानी में पारदर्शिता के साथ संपन्न हुई. इस दौरान 545.4 लीटर देसी शराब और 1800.66 लीटर विदेशी शराब को जेसीबी मशीन की सहायता से नष्ट किया गया. कार्रवाई मजिस्ट्रेट के रूप में मौजूद आरओ शाहीना बेगम की देखरेख में पूरी की गई. मौके पर थानाध्यक्ष सियावर मंडल, मद्यनिषेध विभाग के इंस्पेक्टर कुश कुमार, एसआई विकास कुमार और अंचल अमीन लव कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे.
देसी व विदेशी शराब को किया गया नष्ट
पूरी प्रक्रिया प्रशासनिक निगरानी में पारदर्शिता के साथ संपन्न हुई
