खरीफ तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा, योजनाओं का शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने का निर्देश

सुपौल में खरीफ मौसम की तैयारियों और किसान हितैषी योजनाओं की डीएम सावन कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई. सभी विभागीय अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा में शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने का निर्देश दिया गया.

सुपौल : समाहरणालय स्थित जिलाधिकारी कार्यालय वेश्म में डीएम सावन कुमार की अध्यक्षता में जिला कृषि टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई. बैठक में खरीफ मौसम की तैयारियों और किसानों से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई. इस दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी योजनाओं का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने का निर्देश दिया गया.

धान, उर्वरक और बीज वितरण की समीक्षा

बैठक में धान आच्छादन, उर्वरकों की उपलब्धता, फॉर्मर रजिस्ट्री, कृषि इनपुट, खरीफ बीज वितरण, कृषि यांत्रिकीकरण, मिट्टी जांच, उद्यानिकी फसलों, पशुपालन, मत्स्य पालन तथा समग्र गव्य विकास योजनाओं की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई.

किसानों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर

डीएम सावन कुमार ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि सरकार की किसान हितैषी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि अधिक से अधिक किसान इनका लाभ उठा सकें. उन्होंने कहा कि सभी विभाग लक्ष्य के अनुरूप कार्य करते हुए योजनाओं का समयबद्ध एवं शत-प्रतिशत क्रियान्वयन सुनिश्चित करें.

बैठक में कई विभागों के अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी, उप निदेशक कृषि अभियंत्रण, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला गव्य विकास पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, सभी सिंचाई प्रमंडलों के कार्यपालक अभियंता, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे.

और पढ़ें : वीरपुर एसएसबी 45वीं वाहिनी में पूर्व एसडीओ को विदाई, नए एसडीओ का स्वागत


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >