वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम 2 को लेकर डीएम की बैठक, योजनाओं के शीघ्र चयन का दिया निर्देश

बैठक के दौरान योजनाओं के चयन एवं क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई

सुपौल. जिला पदाधिकारी कार्यालय में शनिवार को वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम-2 के अंतर्गत कार्य योजना से संबंधित योजनाओं के चयन को लेकर जिलास्तरीय समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी सावन कुमार ने की. जिसमें संबंधित विभागों के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे. बैठक के दौरान योजनाओं के चयन एवं क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई. जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्य योजना को शीघ्र तैयार कर उपलब्ध कराया जाए. ताकि चयन प्रक्रिया समय पर पूर्ण की जा सके और योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंच सके. उन्होंने विशेष रूप से अनुमंडल पदाधिकारी वीरपुर एवं निर्मली व प्रखंड विकास पदाधिकारी बसंतपुर एवं निर्मली को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए कार्य योजना जल्द से जल्द प्रस्तुत करने का निर्देश दिया. कहा कि वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम-2 के तहत चयनित योजनाएं क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी. इसलिए सभी संबंधित पदाधिकारी गंभीरता से कार्य करते हुए समयबद्ध तरीके से प्रक्रिया को पूर्ण करें. बैठक में योजनाओं की प्राथमिकता, क्षेत्रीय आवश्यकताओं और विकास की संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श किया गया. जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि योजनाओं के चयन में पारदर्शिता और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >