गैस गोदाम का डीएम ने किया निरीक्षण, होम डिलेवरी किये जाने का दिया सख्त निर्देश

सभी ग्राहक को दो दिनों के अंदर होम डिलीवरी करवा दिया जाएगा

किशनपुर.जिला पदाधिकारी सावन कुमार ने रविवार को प्रखंड के देवन एचपी गैस मलाढ स्थित गैस गोदाम पर पहुंचकर जांच किए. जांच के बाद गैस संचालक को आदेश दिया गया कि एजेंसी पर किसी ग्राहक को गैस नहीं देना है. सभी ग्राहक को उनके घर तक गैस पहुंचाया जाए. जांच के दौरान प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अरविंद कुमार को आदेश दिया गया कि होम डिलीवरी का संचालन करवाया जाए. इसको लेकर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने अपनी उपस्थिति में तीन टेंपो पर करीब एक सौ घरेलू गैस सिलेंडर लोड कर विभिन्न गांव के लिए रवाना किया. उन्होंने कहा कि जितना ऑनलाइन हो चुका है. सभी ग्राहक को दो दिनों के अंदर होम डिलीवरी करवा दिया जाएगा. होम डिलीवरी सेवा प्रारंभ किए जाने से उपस्थित लोगों में बड़ी राहत के साथ खुशी जाहिर किया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >