पेंशनर समाज की बैठक में लंबित वेतन पर चर्चा

बैठक की शुरुआत में सभापति ने उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों का स्वागत किया

प्रतापगंज. पेंशनर समाज की बैठक शनिवार को स्थानीय निजी भवन में आयोजित की गई. जिसकी अध्यक्षता सभापति हरिनंदन साह ने की. बैठक की शुरुआत में सभापति ने उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों का स्वागत किया. इसके बाद पंडित यागेश्वर झा ने पिछली बैठक की कार्यवाही प्रस्तुत की. जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया. उप सभापति ने सुझाव दिया कि नि:शुल्क सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर अल्पकालिक निर्णय लेने का अधिकार सभापति को दिया जाए. इस प्रस्ताव को भी सर्वसम्मति से मंजूरी मिली. बैठक में स्वास्थ्य कर्मी सविता वर्मा के लंबित वेतन का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया. बताया गया कि वर्ष 2019 के तीन माह और वर्ष 2020 के फरवरी माह का वेतन अब तक उन्हें नहीं मिला है. इस पर संबंधित कार्यालय से संपर्क करने के बावजूद संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर निर्णय लिया गया कि समाज के सचिव और संयुक्त सचिव मिलकर इस दिशा में आगे कार्रवाई करेंगे. बैठक में सचिव शिवनारायण यादव, उपाध्यक्ष मो निजाम साहब, चिंतानंद मंडल, प्रकाश प्राण, नागेश्वर बिराजी, डॉ महेश्वर गोइत, महेंद्र मेहता, सीएम लाल दास, अरुण कुमार मंडल, धर्मी यादव, विनय कुमार, सहदेव सहित कई सदस्य मौजूद रहे. पेंशनर समाज की अगली बैठक 09 मई 2026 को आयोजित की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >