नीतीश मॉडल पर ही राज्य के विकास को बढ़ाया जायेगा: जदयू

शहर में पैदल मार्च निकाल, जमकर की आतिशबाजी

– बिजेंद्र प्रसाद यादव के डिप्टी सीएम बनने से कोसी के जदयू कार्यकर्ताओं में दिखा गजब का उत्साह – शहर में पैदल मार्च निकाल, जमकर की आतिशबाजी सुपौल. नई सरकार गठन में क्षेत्रीय विधायक सह कोसी के विश्वकर्मा के नाम से प्रसिद्ध बिजेद्र प्रसाद यादव को उप मुख्यमंत्री बनाये जाने के बाद राज्य सहित कोसी इलाके के जदयू कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर है. उत्साहित कार्यकर्ताओं ने बुधवार को लोहियानगर में एकत्रित होकर एक दूसरे को अबीर-गुलाल व लड्डू खिलाकर व आतिशबाजी कर जश्न मनाया. इसके बाद कार्यकर्ता उत्तर हटखोला रोड होते हुए स्टेशन चौक पहुंचे. जहां भी कार्यकर्ताओं ने शहर वासियों को बधाई दिया. वहीं आतिशबाजी करते डाकघर होते महावीर चौक पहुंचे. जहां महावीर मंदिर के समीप भी आतिशबाजी किया. इस मौके पर जदयू कार्यकर्ताओं ने कहा कि बिजेंद्र प्रसाद यादव के पिछले तीन दशक से अधिक के राजनीति अनुभवों का लाभ राज्य के जनता को मिलेगा. उन्होंने स्पष्ट किया है कि राज्य में यातायात के साधन व निर्बाध बिजली के मामले में कीर्तिमान स्थापित किया है. अब राज्य को औद्योगिक विकास के साथ कृषि क्षेत्र से किसानों के आर्थिक स्थिति को मजबूत किया जायेगा. कहा कि सरकार भले ही नई बनी हो, लेकिन नई सरकार भी नीतीश मॉडल पर ही कार्य करेगा. इस मौके पर जदयू जिला महासचिव, जगदीश प्रसाद यादव, जिला प्रवक्ता प्रमोद कुमार मंडल, रामदेव कामत, महेंद्र मिश्र, उदकांत झा, गुंजन सिंह, अभय मिश्रा, हरिमोहन विश्वास गोलू ठाकुर, जितेंद्र कुमार सिंटू, अजय अजनबी, पप्पू साह, गगन ठाकुर, मो सज्जाद, नीलम देवी, रीना वाला, योगमाया चौधरी, कपिल, राजीव, सौरभ कुमार, नूरुल अंसारी, अजय जायसवाल, कंचन जायसवाल, बद्री नारायण मंडल, सागर, साजन, जावेद, शमशेर, बीपी यादव सहित बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >