आध्यात्मिक मूल्यों के बिना समाज का समग्र विकास संभव नहीं : बबीता दीदी

स्वर्णिम समाज के निर्माण में आध्यात्मिकता का योगदान विषय पर सम्मेलन का हुआ आयोजन

– स्वर्णिम समाज के निर्माण में आध्यात्मिकता का योगदान विषय पर सम्मेलन का हुआ आयोजन राघोपुर. ब्रह्माकुमारीज संस्थान के सिमराही स्थित ओम शांति भवन में रविवार को अखिल भारतीय साधु-संत एवं समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों का भव्य महासम्मेलन आयोजित किया गया. सम्मेलन का विषय ””स्वर्णिम समाज के निर्माण में आध्यात्मिकता का योगदान”” रहा. इस अवसर पर सिमराही नगर पंचायत सहित आसपास के क्षेत्रों से पधारे साधु-संतों, धर्माचार्यों, समाजसेवियों एवं प्रबुद्ध नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्थानीय सेवा केंद्र प्रभारी राजयोगिनी बबीता दीदी ने कहा कि आध्यात्मिक मूल्यों के बिना समाज का समग्र विकास संभव नहीं है. सत्य, अहिंसा, करुणा, सेवा और नैतिकता जैसे गुण ही स्वर्णिम समाज की मजबूत नींव रखते हैं. महासम्मेलन में उपस्थित साधु-संतों ने युवाओं को नशामुक्ति, सदाचार एवं सामाजिक जिम्मेदारियों को अपनाने का संदेश दिया तथा परिवार और समाज में अच्छे संस्कारों की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला. इस अवसर पर शिक्षा, सेवा, अध्यात्म एवं सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों को सम्मानित किया गया. आयोजकों ने कहा कि ऐसे व्यक्तित्व समाज के लिए प्रेरणास्रोत होते हैं. उनके कार्य राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, प्रेरक उद्बोधन एवं सामूहिक शांति प्रार्थना का आयोजन किया गया. महासम्मेलन का समापन सामाजिक समरसता, भाईचारे और आध्यात्मिक चेतना को जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प के साथ हुआ. उपस्थित जन समुदाय ने आयोजन की भूरी-भूरी प्रशंसा की. भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की निरंतरता की कामना की. कार्यक्रम में मुख्य पार्षद यशोदा देवी, उप मुख्य पार्षद विनिता देवी, समाजसेवी प्रणव जायसवाल, प्रो बैद्यनाथ प्रसाद भगत, सचिन माधोगड़िया, भूपेंद्र प्रसाद यादव, डॉ वीरेंद्र प्रसाद साह, धर्म नारायण, संत अमरजीत, फेकू दास, वीरेंद्र कुमार, प्रमोद महासेठ, उमेश आनंद बाबा, अतुल कुमार, जयप्रकाश साह, हरेंद्र कुमार, अनिल महतो, महेश यादव, विमल गुप्ता, ब्रह्माकुमार किशोर भाई, ब्रह्माकुमारी बबीता दीदी, ब्रह्माकुमारी बीना बहन, पूजा बहन, निशा बहन, शिवकुमारी देवी, शारदा देवी, शकुंतला देवी सहित सैंकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >