Supaul साहेवान में 19 वर्षीया विवाहिता की मौत, आठ महीने पहले हुआ था प्रेम विवाह

तनपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत भगवानपुर पंचायत के साहेवान वार्ड संख्या 6 में रविवार की देर रात एक 19 वर्षीय विवाहिता की फांसी लगाकर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई.

सुपौल जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र से अरविंद की रिपोर्ट Supaul News : रतनपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत भगवानपुर पंचायत के साहेवान वार्ड संख्या 6 में रविवार की देर रात एक 19 वर्षीय विवाहिता की फांसी लगाकर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मृतका की पहचान विजय सादा की पत्नी पूजा कुमारी के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही रतनपुर थाना अध्यक्ष पिंटू कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेज दिया. वही सोमवार की सुबह करीब 10 बजे मृतका के मायके वाले पिपरा थानाक्षेत्र के हटवरिया वार्ड 15 से पहुंचे. परिजनों ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है. उन्होंने बताया कि रविवार रात दामाद का फोन आया था, जिसमें कहा गया कि पूजा घर में नहीं मिल रही है. कुछ देर बाद सूचना मिली कि उसने फांसी लगा ली है. स्थानीय लोगों के अनुसार मृतका का पति विजय सादा और उसके ससुर दूसरे प्रदेश में मजदूरी करते हैं, जबकि घर पर पूजा अपनी सास के साथ रहती थी. बताया जा रहा है कि करीब आठ महीने पहले पूजा ने विजय सादा के साथ प्रेम विवाह किया था, जिसके बाद से वह ससुराल में रह रही थी. थानाध्यक्ष पिंटू कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मामले की तहकीकात की जा रही । आवेदन मिलने के उपरांत आगे की कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amit kumar sinh

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >