प्रथम प्रधानमंत्री की मनायी गयी पुण्यतिथि

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जगदीश प्रसाद गुप्ता ने की

वीरपुर. बसंतपुर प्रखंड के हृदयनगर पंचायत अंतर्गत कांग्रेसी कार्यकर्ता वीरेंद्र गुप्ता के आवासीय परिसर में मंगलवार को एक कार्यक्रम आयोजित कर प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की 61वीं पुण्यतिथि मनायी गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जगदीश प्रसाद गुप्ता ने की. कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किया. श्री गुप्ता ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू आजादी के बाद आधुनिक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाया तथा देश में प्रथम पंच वर्षीय योजना के तहत कई परियोजनाएं चलाये जिसमे गंडक परियोजना, दुर्गावती परियोजना ,कोशी परियोजना, अनेकों एम्स, आइआइटी, इसरो आदि के नाम शामिल हैं. जिससे कांग्रेस की अगुवाई में भारत निरंतर आगे बढ़ता रहा. मौके पर प्रदेश प्रतिनिधि शमशेर आलम, प्रखंड उपाध्यक्ष अमरनाथ झा, नगर अध्यक्ष अनिश अख्तर, विरेन्द्र गुप्ता, हरेंद्र पासवान, रामचन्द्र गुप्ता, लक्ष्मी साह, मनिषा, कार्तिक झा झबर पासवान आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >