जलकर में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

थानाध्यक्ष रामसेवक रावत ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा कर शव को परिजनों को सौंप दिया गया है

सुपौल. सदर थाना क्षेत्र के मलहद रामचोरी शिव डावर स्थित जलकर में गुरुवार सुबह एक किसान का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. प्रथम दृष्टया मामला हत्या की आशंका का लग रहा है. मृतक की पहचान नगर परिषद के राजेंद्र नगर वार्ड 15 निवासी सुरेश मुखिया के रूप में हुई है, जो पिछले करीब 10 सालों से जलकर के पास ही झोपड़ी बनाकर रह रहा था. वह मखाना की खेती कर रखवाली करता था. जानकारी के मुताबिक गुरुवार सुबह जलकर में घास काटने गई महिलाओं ने पानी में शव को देखा. इसके बाद शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और परिजनों को सूचना दी. सूचना पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है. मृतक के बड़े भाई दिनेश मुखिया का कहना है कि सुरेश मुखिया जलकर में ही रहकर उसकी देखरेख करता था. पानी की गहराई भी ज्यादा नहीं थी. ऐसे में डूबने से मौत की बात सहज नहीं लगती. उन्होंने यह भी बताया कि शव के नाक और मुंह से खून निकल रहा था. स्थानीय लोगों के मुताबिक, शव की स्थिति से प्रतीत होता है कि मौत दो दिन पहले ही हो चुकी थी. पानी में रहने के कारण शव फूल गया था. इस बाबत थानाध्यक्ष रामसेवक रावत ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा कर शव को परिजनों को सौंप दिया गया है. आवेदन नहीं मिला है. पुलिस जांच में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >