पानी टंकी के समीप एक व्यक्ति का संदिग्ध अवस्था में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

एक व्यक्ति का संदिग्ध अवस्था में मिली लाश

वीरपुर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत के कोसी कॉलोनी के वार्ड नंबर 03 में पानी टंकी से महज 100 मीटर की दूरी पर सोमवार को एक व्यक्ति की संदिग्ध अवस्था में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी. शव मिलने की सूचना पर थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है. शव की पहचान स्थानीय निवासी 45 वर्षीय उमेश मंडल के रूप में की गयी. मृतक की पुत्री ने पिता की हत्या किये जाने की आशंका जाहिर की. घटना स्थल पर पहुंचे वीरपुर एसडीपीओ सुरेंद्र कुमार ने बताया कि थानाध्यक्ष से सूचना मिली कि कोसी कॉलोनी निवासी उमेश मंडल की हत्या हो गई है. लाश को देखने के बाद शरीर पर जख्म पाया गया है. लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया गया है. मामले में अनुसंधान की जा रही है. घटना को लेकर कई तरह की चर्चा की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >