डीडीसी ने वृहद आश्रय गृह का किया निरीक्षण

निरीक्षण के क्रम में बच्चों को दिए जा रहे भोजन की गुणवत्ता की जांच की गई

– बच्चों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का लिया जायजा सुपौल. उप विकास आयुक्त सारा असरफ द्वारा मंगलवार वृहद आश्रय गृह स्थित बाल गृह, यूनिट-01 एवं यूनिट-02 का निरीक्षण किया गया. इस दौरान देखरेख एवं संरक्षण की आवश्यकता वाले बच्चों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया गया. निरीक्षण के क्रम में बच्चों को दिए जा रहे भोजन की गुणवत्ता की जांच की गई. संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए. साथ ही दोनों इकाइयों में संचालित शिक्षण व्यवस्था का अवलोकन करते हुए इसे निरंतर सुचारू रूप से जारी रखने का निर्देश दिया गया. उप विकास आयुक्त ने बच्चों के पुनर्वासन (रिहैबिलिटेशन) की स्थिति की भी समीक्षा की और इस प्रक्रिया को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने पर बल दिया. उन्होंने बाल गृह में रह रहे बच्चों से बातचीत कर उन्हें दी जा रही सुविधाओं और सेवाओं की जानकारी प्राप्त की. व्यवस्था में सुधार हेतु संबंधित कर्मियों को निर्देशित किया. यह निरीक्षण बच्चों के समुचित विकास और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >