मेले में दंगल प्रतियोगिता बना है आकर्षण का केंद्र

पौष पूर्णिमा के पावन अवसर पर 251 कन्याओं ने भव्य कलश यात्रा निकालकर महायज्ञ का विधिवत शुभारंभ किया था

निर्मली. प्रखंड क्षेत्र के मझारी स्थित बाबा कोशिकनाथ मंदिर प्रांगण में आयोजित कोसी कल्प महायज्ञ को लेकर पूरे इलाके में भक्तिमय और उत्सव का माहौल बना हुआ है. पौष पूर्णिमा के पावन अवसर पर 251 कन्याओं ने भव्य कलश यात्रा निकालकर महायज्ञ का विधिवत शुभारंभ किया था. आयोजकों ने बताया कि पिछले 40 वर्षों से पौष पूर्णिमा के अवसर पर कोसी कल्प महायज्ञ का आयोजन लगातार किया जा रहा है. इस वर्ष आयोजन को और भी भव्य स्वरूप दिया गया है. महायज्ञ के साथ लगे मेले में दंगल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया है, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत शुक्रवार की देर शाम प्रसिद्ध कलाकार माही मनीषा की प्रस्तुति होगी. जबकि शनिवार को लोकप्रिय गायक गोलू कुमार का भव्य स्टेज शो आयोजित किया जाएगा. इन कार्यक्रमों को लेकर श्रद्धालुओं और युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है. वहीं, सुरक्षा को लेकर जगह -जगह निर्मली पुलिस तैनात है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >