वीरपुर. सीएस बाबू साहेब झा ने भीमनगर में लगभग चार करोड़ 74 लाख की लागत से बनने वाले 30 बेड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसंतपुर का बुधवार को निरीक्षण किया. इस निरीक्षण के दौरान निर्माणाधीन अस्पताल के विभिन्न कार्यालय और कक्षों के पूर्ण निर्माण की जानकारी ली. लगभग आधे घंटे के निरीक्षण के बाद उन्होंने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि लगभग सारा कार्य पूर्ण हो चुका है. प्रभारी को हमने निर्देश दिया है कि अगले सोमवार से यह अस्पताल आम लोगों के लिए खोल दिया जाए. निरीक्षण के दौरान डीपीएम बालकृष्ण चौधरी, जिला मूल्यांकन एवं अनुश्रवण पदाधिकारी शशि भूषण प्रसाद, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अर्जुन चौधरी, डॉ सोफिया रहमान, स्वास्थ्य प्रबंधक विवेक रंजन, लेखा प्रबंधक सुशील कुमार सुमन, बीसीएम राम विलास पंडित, डेटा ऑपरेटर रवि कुमार, प्रधान लिपिक अवधेश ठाकुर समेत अन्य कर्मी मौजूद थे.
निर्माणाधीन अस्पताल का सीएस ने किया निरीक्षण, कहा सोमवार से मिलने लगेगी चिकित्सीय सुविधा
निरीक्षण के दौरान निर्माणाधीन अस्पताल के विभिन्न कार्यालय और कक्षों के पूर्ण निर्माण की जानकारी ली
