आंधी-तूफान व ओलावृष्टि से हुई फसल क्षति, मुआवजे की मांग को लेकर युवा कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

राज्य सरकार और जिला प्रशासन से मांग किया कि किसानों की तकलीफ को प्राथमिकता पर लिया जाए

सुपौल. युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव लक्ष्मण कुमार झा ने आंधी, तूफान, बारिश और ओलावृष्टि से हुई फसल क्षति को लेकर जिला पदाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा. उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में किसान उनके आवास पर पहुंचकर अपनी समस्याएं साझा कर रहे हैं. किसानों का कहना है कि हाल की प्राकृतिक आपदाओं से उनकी फसलें बर्बाद हो गई हैं, जिससे वे आर्थिक संकट में हैं. श्री झा ने ज्ञापन सौंपने के बाद कहा कि कोसी क्षेत्र समेत सुपौल जिले के सभी पंचायतों में फसल क्षति का त्वरित सर्वे कराकर किसानों को शीघ्र मुआवजा दिया जाए. उन्होंने राज्य सरकार और जिला प्रशासन से मांग किया कि किसानों की तकलीफ को प्राथमिकता पर लिया जाए. मौके पर किसान हरे कृष्णा सिंह, त्रिलोक सिंह, रामदेव सिंह, युगो राम, सतीश चंद्र झा, मनु कुमार सिंह, गणेश जी राम, जगदेव राम, अमरेश शाह, राजेंद्र शाह और कमलेश्वरी प्रसाद यादव आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >