कांग्रेस का एकल संवाद कार्यक्रम आयोजित, संगठन सशक्तिकरण पर हुई चर्चा

हर पंचायत तक पहुंचने और कार्यकर्ता शिविर आयोजित करने का निर्देश

– हर पंचायत तक पहुंचने और कार्यकर्ता शिविर आयोजित करने का निर्देश सुपौल. कांग्रेस के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष अनुपम ने मंगलवार को जिले के प्रखंड अध्यक्ष एवं विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रमुखों के साथ एकल संवाद कर संगठन की मजबूती को लेकर अहम रणनीति पर चर्चा की. इस दौरान उन्होंने सभी पदाधिकारियों से उनके-अपने क्षेत्रों में चल रही गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की और संगठनात्मक ढांचे को और सुदृढ़ बनाने पर जोर दिया. बैठक में कांग्रेस पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए व्यापक योजना बनाई गई. संवाद के दौरान अनुपम ने कहा कि कार्यकर्ता, कार्यक्रम और कार्यालय उनकी प्राथमिकता में शामिल रहेंगे. कहा कि कोसी-मिथिलांचल क्षेत्र में ऊर्जावान और अनुभवी कार्यकर्ताओं की कोई कमी नहीं है. ऐसे समर्पित, निडर और विचारों में अडिग लोगों को पार्टी से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाने का आह्वान किया गया. उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे क्षेत्र में सक्रिय होकर नए लोगों को जोड़ें और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करें. अनुपम ने यह भी स्पष्ट किया कि पार्टी उन गंभीर मुद्दों पर संघर्ष तेज करेगी, जो वर्तमान में आमजन के लिए “अभिशाप” बन चुके हैं. इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को तैयार रहने और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का निर्देश दिया गया. बैठक में मौजूद प्रखंड अध्यक्षों और प्रकोष्ठ प्रमुखों ने जिलाध्यक्ष के नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए संगठन को तन, मन और धन से मजबूत करने का संकल्प लिया. भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी आम जनता की आवाज बनकर उभरेगी और संगठन नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा. जिलाध्यक्ष ने सभी प्रखंड अध्यक्षों को शीघ्र ही प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता शिविर आयोजित करने का आग्रह किया. ताकि संगठन को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाया जा सके. बैठक में किशनपुर प्रखंड अध्यक्ष मो सगीर आलम, पिपरा प्रखंड अध्यक्ष जगदीश विश्वास, सुपौल प्रखंड अध्यक्ष शिवनंदन यादव, राघोपुर प्रखंड अध्यक्ष जमील अनवर उर्फ टुन्ना जी, सरायगढ़ भोटियाही के महेश पांडे समेत पार्टी के अन्य नेता भी शामिल हुए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >