कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी का जलाया पुतला

पार्टी के प्रदेश कमेटी के आह्वान पर आयोजित कार्यक्रम के बाद शिष्टमंडल के द्वारा बीडीओ को स्मार पत्र सौंपा गया है

छातापुर. प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा गुरुवार को मुख्यालय में केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन व पुतला दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष प्रो सच्चितानंद यादव के नेतृत्व में नेता एवं कार्यकर्ता झंडा बैनर के साथ सड़क पर उतरे. प्रदर्शन के दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई. जिसके बाद प्रखंड सह अंचल कार्यालय के मुख्य द्वार के सामने एस एच 91 पर पीएम नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया. अध्यक्ष श्री यादव ने बताया कि रसोई गैस की भारी किल्लत और पेट्रोल, डीजल एवं बिजली दरों में मूल्य बढ़ोतरी होने के विरुद्ध यह कार्यक्रम किया गया. पार्टी के प्रदेश कमेटी के आह्वान पर आयोजित कार्यक्रम के बाद शिष्टमंडल के द्वारा बीडीओ को स्मार पत्र सौंपा गया है. मौके पर सुशील कुमार मंडल, ललन कुमार यादव, इंद्र नारायण कुसियैत, पंकज कुमार झा, सुभाष कुमार यादव, शहाबुद्दीन साफी, अंजार अंसारी, बिमलेश यादव, जगन्नाथ सिंह, अरविंद सरदार, डा सुरेंद्र यादव, सूर्यनारायण मंडल, महादेव गोइत आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >