सेवानिवृत लाइब्रेरियन के निधन पर जताया शोक

उनके निधन से समाज के हर वर्ग के लोगों में शोक व्याप्त है

निर्मली. हरिप्रसाद साह महाविद्यालय में शुक्रवार को सेवानिवृत लाइब्रेरियन के निधन पर प्रधानाचार्य उमाशंकर चौधरी की अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन किया गया. इस दौरान मौजूद महाविद्यालय कर्मियों ने बताया कि शिक्षाविद् गुरुशरण कामत रिटायर्ड लाइब्रेरियन थे. बीते दिन 72 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया. वे अपने कार्यों के प्रति में सजग थे. उनके निधन से समाज के हर वर्ग के लोगों में शोक व्याप्त है. महाविद्यालय में उनके आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया गया. मौके पर अतुलेश्वर झा, रणधीर सिंह, विपिन कुमार, गौतम कुमार, बबलू अधिकारी, राजीव कुमार, जयनरायन राम, संतोष सिंह,श्याम चौधरी, आभा झा, कुंदन, प्रभास सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >