जनता दरबार में फरियादियो ने लगाई गुहार, चुन्नी निवासी अमृता ने कहा हुजूर पंचायत सचिव नहीं बना रहे हैं बच्चे का जन्म प्रमाणपत्र

छातापुर में दो आवेदन पत्र प्राप्त हुए. जबकि अन्य विभाग के दफ्तरों में पहुंचने वाले फरियादियों की संख्या नगण्य रही.

छातापुर राज्य सरकार के निर्देश पर सरकारी दफ्तरों में जन सुनवाई के लिए सोमवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया. प्रखंड कार्यालय में विभिन्न मामलों से जुड़े पांच आवेदन प्राप्त हुए. वहीं अंचल कार्यालय में प्राप्त सात आवेदन में तीन का तत्काल निपटारा कर दिया गया. वहीं पीएसएस छातापुर में दो आवेदन पत्र प्राप्त हुए. जबकि अन्य विभाग के दफ्तरों में पहुंचने वाले फरियादियों की संख्या नगण्य रही. छातापुर थानाध्यक्ष प्रमोद झा के अनुसार थाना में विशेष तौर पर कोई फरियादी किसी विवाद या समस्या लेकर नहीं पहुंचे. वहीं सीओ राकेश कुमार ने बताया कि प्रथम दिन सात फरियादी भूमि विवाद से संबंधित समस्या लेकर पहुंचे. जिसमें तीन समस्याओ का तत्काल ही निपटारा कर दिया गया. शेष समस्याओं में का समाधान के लिए अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है. बताया कि फरियादी अशोक यादव डहरिया मापी के लिए, सुरेश शर्मा सीमांकन विवाद सुलझाने के लिए मापी को लेकर आवेदन दिया है. रिंकु कुमार मंडल ने ऑनलाइन जमाबंदी में नाम सुधार का आवेदन दिया था. प्रमोद यादव पिता हियालाल यादव भूमि विवाद से संबंधित आवेदन दिया है. बताया है कि उनकी जमीन पर विपक्षी घर बना रहा. अररिया जिले के ढोलबज्जा निवासी मो साबिर की भीमपुर मौजा में जमीन रहने से संबंधित त्रिवेणीगंज अनुमंडल के पत्र के आलोक में जांच से जुड़ा हुआ है. वहीं जोरीपीपर निवासी रामचंद्र यादव एवं डहरिया निवासी अशोक यादव ने भूमि विवाद से संबंधित आवेदन दिया है. इधर बीडीओ डा राकेश गुप्ता के अनुसार नवसृजित प्रावि शाहपुर में चल रहे निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों ने आवेदन दिया है. चरणै वार्ड संख्या एक में अरूण यादव ने निजी भूमि पर आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण की शिकायत की है. चुन्नी निवासी अमृता देवी पति अशोक कुमार ने पंचायत सचिव पर बच्चे का जन्म प्रमाणपत्र नहीं बनाने की शिकायत की है. वहीं हरिहरपुर के ग्रामीणों ने कबीर चौक पर मंदिर के निकट चबुतरा निर्माण व फेवर ब्लाक लगाने का अनुरोध किया है. वहीं कामत किशुनगंज निवासी आशा देवी पति बलराम यादव ने आवेदन देकर बताया है कि पीएम आवास का तीनों किश्त प्राप्त हुआ. भवन निर्माण भी पूर्ण कर लिया गया. परंतु मनरेगा से मिलने वाला मजदूरी भुगतान अभी तक लंबित है. सभी आवेदन के आलोक में यथोचित कार्यवाही की जा रही है. विद्युत जेई बैद्यनाथ प्रसाद गुप्ता के अनुसार प्राप्त दो आवेदन में एक सरकारी स्कूल में विद्युत कनेक्शन तथा दूसरा मीटर जल जाने से संबंधित है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >