ऑटो व पुलिस गश्ती वाहन में टक्कर, शिक्षक सहित तीन छात्रा घायल

घटना के बाद स्थल पर लोगों की भीड़ जुट गयी

– एक छात्रा गंभीर स्थिति में अनुमंडलीय अस्पताल वीरपुर में भर्ती – प्रतापगंज से वीरपुर मैट्रिक परीक्षा देने ऑटो से जा रही थी सभी छात्राएं बलुआ बाजार. ललितग्राम थाना क्षेत्र के ललितग्राम रामजनकी चौक के समीप रानीपट्टी नहर मार्ग पर सोमवार को मैट्रिक की परीक्षा देने जा रही छात्राओं से भरी ऑटो व राजेश्वरी थाना पुलिस गश्ती वाहन में हुई टक्कर में दो छात्रा सहित एक विद्यालय के सहायक शिक्षक घायल हो गये. घटना के बाद स्थल पर लोगों की भीड़ जुट गयी. परिजन और मौजूद ग्रामीण के सहयोग से सभी जख्मी छात्रा को बलुआ स्थित एक निजी क्लिनिक ले जाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक छात्रा जैस्मीन को अनुमंडलीय अस्पताल वीरपुर में भर्ती कराया गया. वहीं एक अन्य छात्रा आफिया व सहायक शिक्षक दिलशाद को मामूली चोट लगी है. बाकी सभी छात्रा को परिजनों व ग्रामीणों के सहयोग से उसे परीक्षा केंद्र पर पहुंचाया गया. जानकारी मुताबिक छात्रा से भरी ऑटो में सवार छात्रा प्रतापगंज प्रखंड के हाजी नज़ीमुल्लाह हाई स्कूल के छात्रा थी. ऑटो में कुल 09 छात्रा सवार थी. जो वीरपुर स्थित अपने परीक्षा सेंटर पर पहली पाली की परीक्षा में शामिल होने जा रही थी. ग्रामीणों ने बताया कि टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन नहर में गिर गया. बताया जाता है कि घटना में पुलिस वाहन चालक को भी चोट आई है. गनीमत रही कि ऑटो में सवार छात्रा के परिजन व लोगों के तत्परता से सभी छात्रों का रेस्क्यू कर नहर से बाहर निकाला गया. जिससे एक बड़ा हादसा टल गया. वहीं घटना के बाद मौके पर ललितग्राम थानाध्यक्ष संजना कुमारी भी पहुंच कर नहर के पानी में गिरी पुलिस वाहन को जेसीबी से रेस्क्यू कर थाना लाया गया. घटना के संबंध में लालीग्राम थानाध्यक्ष संजना कुमारी ने बताया कि घटना के सूचना पर स्थल पर पहुंच कर पुलिस वाहन को थाना लाया गया. जख्मी बच्चे को उपचार कर वीरपुर उसके परीक्षा सेंटर पर पहुंचा दिया गया है. उक्त पुलिस की गाड़ी ललितग्राम थाना आयी थी किसी कार्य को लेकर लौटने के क्रम में यह हादसा हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >