पिता की स्मृति में व्यवसायी पुत्र ने धार्मिक स्थल में लगाया शीतलपेय यंत्र

श्रद्धालु सहित आम नागरिकों को मिलेगा शुद्ध शीतल जल

– श्रद्धालु सहित आम नागरिकों को मिलेगा शुद्ध शीतल जल सुपौल. शहर के प्रसिद्ध व्यवसायी स्व अरूण कुमार मिश्र की स्मृति में उनके सुपुत्र अभय कुमार मिश्रा उर्फ बंटी व अक्षय मिश्रा उर्फ सिंकी ने उत्तर हटखोला रोड स्थित रेलवे माल गोदाम काली मंदिर परिसर में शनिवार को शीतलपेय यंत्र लगाया. 40 लीटर क्षमता वाले इस यंत्र के लगाये जाने से मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को पीने के पानी के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं होगी. वहीं गर्मी के मौसम में आम नागरिक भी इस यंत्र का लाभ ले सकते हैं. मौके पर मौजूद व्यवसायी अभय कुमार मिश्रा ने बताया कि बाबूजी की इच्छा को दोनों भाइयों ने पूरा किया है. कहा कि बाबू जी धार्मिक कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते थे. धर्म के प्रति उनका गहरा लगाव था. लिहाजा जानकी नवमी के अवसर पर धार्मिक स्थल में पियाऊ की व्यवस्था की गयी है. इससे आम नागरिक भी अपनी प्यास बुझा सकते हैं. इस मौके पर अनीता मिश्रा, अक्षय कुमार मिश्रा, पुत्र वधू रितन प्रिया मिश्रा, प्रियंका मिश्रा, शंभू मिश्रा, राहुल मिश्रा, सुनील कुमार सिंह, हरिमोहन बिश्वास, अमित तिवारी, राहुल सिंह, भवेश सिंह आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >