नगर परिषद ने चौक-चौराहों पर जलवाया अलाव

ठंड के इस मौसम में किसी को परेशानी न हो, इसके लिए अलाव की व्यवस्था लगातार की जा रही है

सुपौल. शहर में बढ़ती ठंड और शीतलहर को देखते हुए नगर परिषद द्वारा आमजन की सुविधा के लिए शहर के विभिन्न प्रमुख चौक-चौराहों पर अलाव की व्यवस्था की गई है. इससे विशेषकर राहगीर, मजदूर, रिक्शा चालकों और जरूरतमंद लोगों को ठंड से राहत मिल रही है. नगर परिषद के मुख्य पार्षद राघवेंद्र झा ‘राघव’ ने बताया कि ठंड के प्रकोप को देखते हुए यह कदम उठाया गया है. उन्होंने कहा कि “शहरवासियों की सुरक्षा और सुविधा नगर परिषद की प्राथमिकता है. ठंड के इस मौसम में किसी को परेशानी न हो, इसके लिए अलाव की व्यवस्था लगातार की जा रही है. आवश्यकता पड़ने पर अन्य स्थानों पर भी अलाव की संख्या बढ़ाई जाएगी. मुख्य पार्षद ने संबंधित कर्मियों को निर्देश दिया है कि अलाव नियमित रूप से जलते रहें. ताकि लोगों को इसका लाभ मिलता रहे. स्थानीय लोगों ने नगर परिषद की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि अलाव की व्यवस्था से ठंड में काफी राहत मिल रही है. नगर परिषद की यह पहल शीतलहर के दौरान आमजन के प्रति प्रशासनिक संवेदनशीलता को दर्शाती है. जरूरतमंदों के लिए संजीवनी साबित हो रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >