स्कूल के वार्षिकोत्सव में नन्हें-मुन्ने बच्चों ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को किया भावुक

प्रखंड क्षेत्र के गणपतगंज स्थित नॉर्थ सेंट विलियम्स एकेडमी में रविवार को विद्यालय का वार्षिकोत्सव बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया.

राघोपुर. प्रखंड क्षेत्र के गणपतगंज स्थित नॉर्थ सेंट विलियम्स एकेडमी में रविवार को विद्यालय का वार्षिकोत्सव बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया. इस अवसर पर विद्यालय के नए ब्रांच वात्सल्य किड्स स्कूल का भी विधिवत शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि शिक्षक सिकेंद्र यादव, गोपिकांत झा, राजेंद्र परिहस्त, रविंद्र सिंह, दुर्गानंद झा, अमित ठाकुर, योगानंद चौधरी, महानंद चौधरी, विद्यालय के निदेशक मोहन परिहस्त तथा प्राचार्य सोहन परिहस्त द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दीप प्रज्वलित कर किया गया. इस दौरान विद्यालय के निदेशक मोहन परिहस्त ने सभी अतिथियों को मिथिला की पारंपरिक पाग और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया. कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के मेधावी एवं टॉपर छात्रों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया. उद्घाटन के पश्चात कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम रहा. नन्हें-मुन्ने बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए एक से बढ़कर एक मनमोहक प्रस्तुतियां दी. खासकर मेरी मां गीत पर बच्चों की भावनात्मक प्रस्तुति ने उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों को भावुक कर दिया. इसके अलावा स्वागत गान, झिझिया, सामा-चकेवा, राम सियाराम भक्ति गीत, ऐ गिरी नंदन, मैं निकला गड्डी लेके, लुका छिपी, लूंगी डांस तथा पारिवारिक सांग पर बच्चों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया.

बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए ऐसे आयोजन जरूरी : मुख्य अतिथि

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि शिक्षक सिकेंद्र यादव ने कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है. इससे बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है. उनकी छिपी प्रतिभा को मंच मिलता है. मौके पर मुखिया कमलेश साह, सुमन कुमार पंकज, बमबम चौधरी, रामकृष्ण यादव, श्रेया, सोनम, मुस्कान, निधि, आरती सहित अभिभावक उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >