फूड फेस्टिवल में बच्चों ने विशिष्ट व्यंजनों का उठाया आनंद

बच्चों ने खुद विविध लजीज व्यंजनों को तैयार किया और उपस्थित अतिथियों व आगंतुकों को परोसा गया

– पनोरमा पब्लिक स्कूल में फूड फेस्टिवल का आयोजन, प्रबंध संजीव मिश्रा ने फीता काटकर किया उद्घाटन छातापुर. प्रखंड क्षेत्र स्थित पनोरमा पब्लिक स्कूल रामपुर में गुरुवार को स्कूली बच्चों द्वारा ””फूड फेस्टिवल”” कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन पनोरमा ग्रुप के प्रबंध निदेशक एवं समाजसेवी संजीव मिश्रा ने फीता काटकर किया. बच्चों में सांस्कृतिक चेतना के साथ-साथ स्थानीय व्यंजनों को बनाने की कला तथा उसके प्रति रुचि एवं ज्ञान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से फूड फेस्टिवल आयोजित किया गया. इस अवसर पर स्कूल के छात्रों द्वारा मिथिलांचल की पारंपरिक एवं विशिष्ट व्यंजनों की विविधता को प्रस्तुत किया गया. बच्चों ने खुद विविध लजीज व्यंजनों को तैयार किया और उपस्थित अतिथियों व आगंतुकों को परोसा गया. श्री मिश्रा ने भी बच्चों द्वारा बनाए गए व्यंजनों का स्वाद चखा और उनकी रचनात्मकता, मेहनत एवं आत्मविश्वास की खूब प्रशंसा की. उन्होंने कहा कि बच्चों की प्रतिभा और परंपरागत संस्कृति के प्रति उनका समर्पण सराहनीय है. ऐसे कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं. उन्होंने सभी छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी. कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण, अभिभावकगण एवं स्थानीय गणमान्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >