प्रावि बराटपुर में योगाभ्यास कार्यक्रम में शामिल हुए बच्चे व ग्रामीण

उपस्थित सभी प्रतिभागियों को नियमित योग को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करने के लिए प्रेरित किया गया

वीरपुर. एसएसबी 45 वीं बटालियन की ओर से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे 100 दिवसीय योग कार्यक्रम के अंतर्गत जीवंत गांव बराटपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय बराटपुर में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम एसएसबी 45वीं बटालियन के द्वितीय कमान पदाधिकारी जगदीश कुमार शर्मा के नेतृत्व और निर्देशन में आयोजित किया गया. कार्यक्रम के दौरान एसएसबी के जवानों ने स्कूली बच्चों एवं ग्रामीणों को योग के विभिन्न आसनों एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया व योग के माध्यम से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्यता के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी. उपस्थित सभी प्रतिभागियों को नियमित योग को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करने के लिए प्रेरित किया गया. कार्यक्रम के दौरान नशा मुक्ति अभियान के तहत बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया. जवानों ने बताया कि नशा स्वास्थ्य, परिवार एवं समाज के लिए अत्यंत हानिकारक है. इससे दूर रहकर ही स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य का निर्माण किया जा सकता है. कार्यक्रम के मौके पर एसएसबी के कार्मिक, विद्यालय के शिक्षक एवं स्कूली बच्चे उपस्थित रहे तथा सभी ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास में भाग लिया. इस प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से सीमावर्ती क्षेत्रों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं युवाओं को सकारात्मक दिशा में प्रेरित करने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >